भारत

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बीजेपी और पीएमके के बीच हुआ गठबंधन

jantaserishta.com
19 March 2024 11:05 AM IST
Tamil Nadu: तमिलनाडु में बीजेपी और पीएमके के बीच हुआ गठबंधन
x

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बीजेपी और पीएमके के बीच हुआ गठबंधन

चेन्नई: पीएमके ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ सीट-बंटवारे का समझौता कर लिया है। पीएमके तमिलनाडु में दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय मंगलवार सुबह चेन्नई के तिंडीवनम स्थित पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास के फार्महाउस में एक बैठक के दौरान लिया गया।
समझौते पर पीएमके के संस्थापक नेता डॉ. एस. रामदास की उपस्थिति में पीएमके के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने हस्ताक्षर किए। बैठक में केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री एल. मुरुगन भी मौजूद थे। भाजपा पहले एआईएडीएमके के साथ गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन अंत में पीएमके के साथ बात बनी।
तमिलनाडु के कई उत्तरी जिलों में पीएमके की मजबूत उपस्थिति है। राज्य में इसका कम से कम 7 प्रतिशत वोट बैंक है। पीएमके के संस्थापक नेता डॉ. एस. रामदास एआईएडीएमके के साथ गठबंधन चाह रहे थे, लेकिन नहीं हो पाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास ने भाजपा के साथ गठबंधन पर जोर डाला और आखिरकर बात बन गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story