
x
DEMO PIC
हैदराबाद, (आईएएनएस)| अलायंस एयर ने सोमवार को हैदराबाद से चार उड़ानें रद्द कर दीं जिससे कई यात्री यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे फंसे हुए हैं। तिरुपति, बेंगलुरु, विजयवाड़ा और मैसुरू की उड़ान पकड़ने के लिए जब यात्री सुबह हवाई अड्डा पहुंचे तो वे यह जानकार हैरान रह गए कि उनकी उड़ानें रद्द हो गई हैं।
यात्रियों की शिकायत थी कि एयरलाइन ने उन्हें उड़ानें रद्द होने के बारे में पहले नहीं बताया।
एयलाइन के अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें रद्द की गई हैं और यात्रियों को टिकट के पैसे लौटा दिए जाएंगे।
इसके अलावा अलायंस एयर ने चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुपति और मैसुरू से हैदराबाद आने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





