भारत

मचा हंगामा: एएसआई के साथ अवैध संबंध का आरोप, पति ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
23 Sept 2022 1:49 PM IST
मचा हंगामा: एएसआई के साथ अवैध संबंध का आरोप, पति ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

अपनी पत्नी को एएसआई के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था.
धनबाद: झारखंड के धनबाद में 31 साल के सेंटू चक्रवर्ती नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक सेंटू अपनी पत्नी के साथ निरसा थाने में खाना बनाने का काम करता था. परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के थाने के एएसआई के साथ अवैध संबंध थे. उसने अपनी पत्नी को एएसआई के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था. जिसके बाद उसकी पुलिस ने कर दी पिटाई इससे आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. मृतक के परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया.
इस मामले पर थाना इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत दी गई है कि सिंटू और उसकी पत्नी निरसा थाने में काम करती थी. इस दौरान पदस्थापित सिपाही का सिंटू की पत्नी से प्रेम संबंध शुरू हो गए. इससे परेशान होकर सिंटू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मृतक सेंटू चक्रवर्ती की मां का कहना है कि 7 साल पहले उसके बेटे ने शादी की थी. एएसआई अविनाश कुमार को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था. पत्नी ने यह बात थाने के एएसआई को बताई तो उसने सेंटू के साथ मारपीट की. जिसके बाद से वो काफी परेशान रहने लगा. सेंटू ससुराल में ही अपनी पत्नी के साथ रहा करता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story