भारत

बीजेपी की महिला मंत्री स्‍वाति सिंह का कथित ऑडियो वायरल, पति पर लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
24 Jan 2022 3:26 PM IST
बीजेपी की महिला मंत्री स्‍वाति सिंह का कथित ऑडियो वायरल, पति पर लगाया ये आरोप
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह क्या घरेलू हिंसा की शिकार हैं? उन्हें पति दयाशंकर सिंह पीटते हैं? योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं। वायरल ऑडियो में स्वाति सिंह एक ऐसे शख्स से बातचीत कर रही हैं, जो उनके पति दयाशंकर सिंह की शिकायत कर रहा है। इस दौरान वह कहती हैं कि उनके बीच बातचीत का दयाशंकर सिंह को पता नहीं लगना चाहिए, नहीं तो उन्हें पीटा जाएगा। हालांकि, जनता से रिश्ता इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

स्वाति सिंह इस ऑडियो में कहती हैं, ''मेरे स्थिति थोड़ी अलग है। उन्हें पता चलेगा तो वह आदमी मुझे भी मारना पीटना बहुत करते हैं। लेकिन मैं कभी यह नहीं चाहूंगी कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ कभी ऐसा हो। सारी दुनिया जाती है कि हम दोनों पति-पत्नी के रिश्ते कैसे हैं। मैं खुद इन चीजों (मारपीट) का विरोध करती हूं।'' वह यह भी कहती हैं कि दयाशंकर सिंह और उनके भाई मारने पीटने की साारी सीमा पार कर देते हैं।
स्वाति सिंह फोन पर आगे कहती हैं, ''आप मुझे वह पेपर वगैरा सब दे दीजिए। दयशंकर जी को पता ना चले कि मेरे से आपकी बात हुई है। क्योंकि ये दयाशंकर जी धर्मेंद्र जी सब... क्या बोलूं। मैं तो भगवान से कहती हूं कि मेरे साथ बहुत गलत हो गया, ऐसे व्यक्ति से मेरी शादी हुई है, जिसकी भरपाई तो मैं कर ही नहीं सकती हूं। यह दयाशंकर सिंह और उनके भाई को ना पता लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story