भारत

जादू-टोना का आरोप: एक परिवार के 7 लोगों को चौराहे पर बांधकर पीटा, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Kunti Dhruw
23 Aug 2021 5:10 PM GMT
जादू-टोना का आरोप: एक परिवार के 7 लोगों को चौराहे पर बांधकर पीटा, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
x
महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर एक गांव है वानी खुर्द।

महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर एक गांव है वानी खुर्द। शनिवार को यहां ग्रामीणों ने जादू टोना करने के आरोप में एक ही परिवार को सात लोगों को चौराहे पर बांध दिया और फिर बुरी तरह पीटा। पीड़ितों में चार महिलाएं और तीन बुजुर्ग शामिल हैं। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है और 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुरी तरह पीटे जाने के चलते पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले के सामने आने के बाद अब प्रशासन सतर्क हो गया है और गांव में पुलिस की एक टुकड़ी को तैनात कर दिया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष अंबिके ने बताया कि इस घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था को लेकर सरपंच और पुलिस दल ने बैठक की है। स्थिति नियंत्रण में रहे इसके लिए गांव में पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश चल रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story