
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में धांधली के आरोप के बीच राज्य चुनाव आयोग ने राज्य के मात्र दो बूथों पर मंगलवार को पुनर्मतदान (West Bengal Repoll) का आदेश दिया है. ये दो बूथ हैं-श्रीरामपुर नगरपालिका के 25 नंबर वार्ड बूथ महेश कॉलोनी युवा किशोर संघ स्थित सात नंबर बूथ और दक्षिण नगरपालिका के 33 नंबर वार्ड के लेक प्वाइंट स्कूल स्थित 4 नंबर बूथ. बता दें कि विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर राज्य चुनाव आयोग ने यह पुनर्मतदान का आदेश दिया है. मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. इन दोनों बूथों में ईवीएम तोड़ने की घटना घटी थी और इनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी. दूसरी ओर, एएनआई के अनुसार सोमवार को भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को घेर प्रदर्शन किया गया. अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर निकाय चुनाव में धांधली को लेकर शिकायत की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





