भारत
लद्दाख हिंसा पर शमा मोहम्मद बोलीं, अंतर्राष्ट्रीय साजिश के आरोप गलत
jantaserishta.com
25 Sept 2025 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: लद्दाख में बुधवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन और भाजपा कार्यालय में आगजनी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इस घटना के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार बताया है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जब भी कोई समस्या आती है और भाजपा के पास कोई जवाब नहीं होता तो वे कांग्रेस को दोषी ठहराते हैं। इस तरह से आरोप लगाना गलत है। हिंसा में आपके लोग भी शामिल हैं। आप लोगों को जाकर पता करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोग राज्य का दर्जा चाहते हैं। पहले उनके पास राज्य था, अब वे उसे वापस चाहते हैं और विशेष दर्जा भी मांग रहे हैं। यह मांग पहले से चली आ रही है, लेकिन भाजपा ने इस पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा वालों ने वहां के लोगों से बातचीत नहीं की और अब बोल रहे हैं कि यह अंतर्राष्ट्रीय साजिश है।
हाथरस हत्याकांड को लद्दाख से जोड़ते हुए शमा मोहम्मद ने कहा कि उस समय भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अंतर्राष्ट्रीय साजिश बताया था, लेकिन उसके बाद सीबीआई की जांच में पता चला कि यह अंतर्राष्ट्रीय साजिश नहीं है। स्थानीय लोगों ने लड़की की हत्या की थी।
मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर में लगातार हिंसा हो रही है। तीन दिन पहले ही मणिपुर के लोगों ने असम राइफल्स के लोगों को मारा था। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं। शाहरुख खान अच्छे एक्टर हैं, अच्छी बात है कि उनको यह पुरस्कार मिला है। केरल के एक बहुत बड़े एक्टर, मेरे हिसाब से देश के या दुनिया के बेस्ट एक्टर मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला, मैं उनको भी बधाई देती हूं।
Tagsलद्दाख हिंसा पर शमा मोहम्मद बोलींलद्दाख हिंसाशमा मोहम्मदShama Mohammed spoke on the Ladakh violenceLadakh violenceShama Mohammed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





