भारत

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप, विरोध में लोगों ने रोड जाम किया

jantaserishta.com
18 July 2023 5:49 PM IST
पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप, विरोध में लोगों ने रोड जाम किया
x
चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था।
रांची: हजारीबाग जिले के बरही में एक युवक की मंगलवार को पुलिस हिरासत में मौत के बाद आक्रोश भड़क उठा। युवक को पुलिस ने सोमवार को एक मकान में चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। मंगलवार को उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने युवक के शव के साथ जीटी रोड को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया।
लोगों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस हिरासत में पिटाई की वजह से हुई है। बताया गया कि स्थानीय युवक मोहम्मद अशफाक को पुलिस बरही के कृष्णापुरी मोहल्ले में चोरी करने के आरोप में पकड़कर ले गई थी। रात भर वह पुलिस की कस्टडी में रहा। मंगलवार को पुलिस युवक को अस्पताल पहुंचाकर चली गयी।
लोगों का आरोप है कि उसकी मौत थाने में ही हो गई थी। पुलिस बाद में उसकी डेड बॉडी छोड़कर चली गई। थाने में उसे बेरहमी से पीटा गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर युवक ने वाकई कोई अपराध किया था, तो उसे जेल भेजा जाना चाहिए था। इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है।
स्थानीय लोगों ने शव को उठाकर जीटी रोड पर रख दिया और युवक की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लगभग एक घंटे तक जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से जाम खत्म कराया जा सका।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story