भारत

पत्रकार के साथ बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के पुलिसकर्मियों पर दर्ज की FIR

jantaserishta.com
30 April 2022 10:53 AM IST
पत्रकार के साथ बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के पुलिसकर्मियों पर दर्ज की FIR
x

नई दिल्ली: पंजाब और दिल्ली पुलिस एक मामले को लेकर आमने-सामने आ गई है. दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पंजाब के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि मामला पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट से जुड़ा है.

26 अप्रैल को दिल्ली के इम्पिरियल होटल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब पुलिस ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट की थी, जिसके बाद उस पत्रकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी.
शिकायत पत्र में सीनियर जर्नलिस्ट की ओर से कहा गया था कि वे अपने संस्थान की ओर से भेजे जाने के बाद इंपिरियल होटल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने पहुंचे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story