भारत

2 बहनों का अपहरण के बाद हत्या कर शव गायब करने का आरोप, अब हुआ ऐसा खुलासा मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
30 April 2024 9:00 AM IST
2 बहनों का अपहरण के बाद हत्या कर शव गायब करने का आरोप, अब हुआ ऐसा खुलासा मच गया हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

दोनों बहनें जिंदा मिल गई हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली से करीब 14 महीने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हुईं दो सगी बहनों के केस में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को अलग-अलग राज्यों में दोनों बहनें जिंदा मिल गई हैं। लड़कियों के भाई ने उनके अपहरण के बाद हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते अपने गांव के एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की तो दोनों बहनें पुलिस को बहनें जिंदा मिल गईं।
गोरखपुर के बेलघाट थाने पर पहुंचीं बहनों ने बताया कि वे घरवालों को बिना बताए अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग गई थीं। एक हरियाणा तो दूसरी उत्तराखंड में रही थीं। दोनों के एक-एक बच्चा भी है। इसके बाद आरोपी युवक की बेगुनाही साबित हुई और वह जेल जाने से बच गया।
दरअसल, बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। 3 जनवरी 2023 को वहीं से उसकी सगी बहनें लापता हो गई थीं। युवक ने इसकी सूचना दिल्ली के प्रेमनगर थाने में दी। पुलिस की जांच चल रही थी कि इसी बीच भाई को पता चला कि उसकी बहनों का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था।
इसके बाद भाई अपने गांव पहुंचा और युवक व उसके घरवालों से अपनी बहनों के बारे में पूछताछ करने लगा। युवक के घरवालों ने उसकी पिटाई कर धमकी देकर भगा दिया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लड़के के परिवार से संपर्क किया। युवक से पूछताछ के दौरान बहनों का सुराग मिल गया। आईओ ने दोनों बहनों को बताया कि उनकी हत्या का केस दर्ज है। उन्हें खुद थाने आकर अपने जिंदा होने का सबूत देना होगा। इसके बाद दोनों बहने अपने-अपने पति और बच्चों के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हरियाणा के रहने वाले लड़कों से उनका प्रेम संबंध हो गया था। घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं होता, इसलिए उन्हें बिना बताए उन्होंने भागकर शादी कर ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story