भारत
कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 Nov 2026 8:20 AM IST

x
तीन फरार.
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के कैफे 8 में काम करती है. बताया जा रहा है आरोपी भी उसी के साथ इस कैफे में काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात युवती अपने दोस्तों समेत कुल आठ लोगों के साथ प्रीत विहार स्थित 'सल्तनत कैफे' पहुंचे थी. वहां सभी ने पार्टी की और डांस किया. रात करीब साढ़े 11 बजे बंद हो गया था. लेकिन इनमें से एक के पास चाबी थी, उसने कैफे खोला और वहां इन लोगों ने पार्टी की.
इस दौरान सभी ने शराब पी. सुबह करीब साढ़े तीन बजे सभी कैफे से बाहर निकले. इसके कुछ देर बाद युवती ने आरोप लगाया कि दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाकी साथियों ने उनका साथ दिया. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी हैं.
कुल छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पीड़िता का थाने में बयान भी दर्ज कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ वहां से गई थी. उसके साथ दो लड़कियां भी थीं. CCTV कैमरे में युवती जाते हुए दिख रही है. इसके बाद युवती ने 5:45 बजे मामले में थाने जाकर FIR दर्ज कराई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





