भारत
मोबाइल छीनकर जबरन बीजेपी की सदस्यता दिलाने का आरोप, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
19 Sept 2024 3:45 PM IST

x
एफआईआर दर्ज.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवक का मोबाइल छीनकर जबरन बीजेपी की सदस्यता दिलाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अब 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
मामला जिले के बमीठा थाना इलाके का है. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर निवासी मानवेंद्र सिंह यादव टोल प्लाजा के समीप एक दुकान पर खड़ा था, तभी अज्ञात चार युवकों ने उससे बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए मोबाइल नंबर मांगा तो मानवेंद्र ने मना कर दिया. इससे गुस्साए चारों युवक ने जबरदस्ती करते हुए पहले मानवेंद्र से मोबाइल छीन लिया और उसके बाद मारपीट भी कर दी.
इस मामले की शिकायत पीड़ित युवक मानवेंद्र सिंह यादव ने नजदीकी थाना बमीठा में करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 296,115,351 के तहत FIR दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





