भारत
पत्रकार पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, 20 लाख की वसूली का मामला पहुंचा न्यायालय
jantaserishta.com
29 May 2025 5:45 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
नोएडा: नोएडा में एक चौंकाने वाले मामले में पत्रकार पंकज पाराशर पर ब्लैकमेलिंग कर 20 लाख रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला पीड़ित प्रदीप कुमार गर्ग की ओर से 10 फरवरी को थाना फेज-3 में दर्ज कराया गया था।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना फेज-3 पुलिस ने पंकज पाराशर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित सेक्टर पाई-2 का रहने वाला है। प्रदीप कुमार गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना फेज-3 पर एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की थी।
पीड़ित के अनुसार, पत्रकार पंकज पाराशर ने इस प्रकरण को लेकर अपने प्रभाव का दुरुपयोग किया और मीडिया में झूठी खबरें प्रकाशित करवाकर पीड़ित पर दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी पत्रकार ने प्रदीप गर्ग को डराया-धमकाया और कहा कि यदि उसने 20 लाख रुपए नहीं दिए तो वह मीडिया चैनलों पर उनके खिलाफ खबरें प्रसारित कर देगा तथा पुलिस पर दबाव डालकर चार्जशीट लगवाने की कोशिश करेगा।
इस भयवश पीड़ित ने आरोपी के बताए अनुसार 20 लाख रुपए उसके खाते में स्थानांतरित कर दिए। इस गंभीर प्रकरण में पुलिस की गहन जांच के बाद पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर अभियुक्त पंकज पाराशर के खिलाफ 22 मई को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। यह मामला अब न्यायालय के विचाराधीन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के बैंक खातों और फोन रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। मामले में आगामी सुनवाई की तारीख तय की जा रही है।
Tagsनोएडापंकज पाराशरब्लैकमेलिंग का आरोपब्लैकमेलिंगNoidaPankaj Parasharallegation of blackmailingblackmailing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





