भारत
थाने में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
jantaserishta.com
4 Sept 2026 3:53 PM IST

x
भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना परिसर में पुलिस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा रही है।
उन्होंने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश के अनुसार, वे और उनके कुछ साथी एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़खानी और उसके परिवार को परेशान किए जाने के विरोध में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ पचंबा थाना पहुंचे थे। वे इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप है कि थाना पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
श्रेयांश का आरोप है कि उन्हें थाना परिसर में रोक लिया गया और थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि नाबालिग बच्ची और उसके परिवार की शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनके पक्ष में थाना पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ ही मारपीट की। उन्होंने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के सामने पीठ दिखाकर भागने वाली सरकार की पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाकर खुद को शेर समझ रही है। मरांडी ने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने पुलिस पर वर्दी की आड़ में मनमानी करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। ऐसे पुलिसकर्मियों की मनमानी का पार्टी राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





