भारत
महिला के साथ ज्यादती, बाल काटने के बाद पेशाब पिलाने का आरोप
jantaserishta.com
23 Jun 2024 8:52 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
टोने-टोटके के शक में.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक ठेकेदार के परिवार द्वारा टोने-टोटके के शक में एक महिला के साथ मारपीट कर उसके बाल काटे और पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों द्वारा शर्मनाक घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने वीडियो बनाए जाने की बात से इनकार किया है।
सूरजपुर पुलिस के मुताबिक, बिहार के पूर्णिया की रहने वाली मजदूर महिला खेड़ी गांव में किराये के मकान में रहती है। महिला का आरोप है कि बिहार का ही रहने वाला ठेकेदार ननूवा उर्फ नन्नू अपने परिवार के साथ उसके पड़ोस में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार की एक बेटी बीमार रहती है। ठेकेदार और उसकी पत्नी को पीड़ित महिला पर शक है कि उसने उनके घर में कुछ टोना-टोटका करवा रखा है। इससे उनकी बेटी की तबीयत खराब रहती है।
महिला का आरोप है कि इसी बात के शक में ठेकेदार के परिवार ने उसके साथ मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने महिला को घर में बंद कर बुरी तरह पीटा। उसके बाल काटे और जबरन पेशाब पिलवाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार ननूवा उर्फ नन्नू, उसकी पत्नी पिंकी और उसकी बेटी प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठेकेदार, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला ने जिस वीडियो का जिक्र किया है, ऐसा कोई वीडियो पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने महिला से साक्ष्य उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





