भारत

न्यूज चैनल डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट का विस्फोटक आरोप

jantaserishta.com
1 March 2025 4:04 PM IST
न्यूज चैनल डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट का विस्फोटक आरोप
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.

नोएडा: महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से फेमस अभय सिंह के साथ नोएडा में मारपीट हुई। IIT बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर घटना की जानकारी दी। कहा- पहले मुझे पीटा, फिर कमरे में बंद कर दिया।

आईआईटी बाबा नोएडा में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में गए थे। वहां उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हुई। इसके बाद नोएडा सेक्टर-26 पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर का वापस भेजा।
IIT बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पूरी घटना बताई। IIT बाबा ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा- मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था। इस दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने न्यूजरूम में आकर मेरे साथ हाथापाई की। एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से भी हमला किया। बाद में मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह मैं बचकर बाहर निकला हूं।
गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के साथ आईआईटी बाबा महाकुंभ में गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद महाकुंभ में जूना अखाड़े के शिविर से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। अखाड़े के प्रवक्ता ने उन्हें 'पढ़ा-लिखा पागल' बताया।
अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा- अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है। उसने अपने गुरु को अपशब्द कहे हैं। अभय सिंह साधु नहीं है। वह लखनऊ से ऐसे ही यहां आ गए और स्वयंभू साधु बनकर घूम रहा था। आईआईटी बाबा पर अखाड़े की छावनी और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story