भारत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारी की पुलिस हिरासत से किया इनकार

jantaserishta.com
18 Nov 2022 10:23 AM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारी की पुलिस हिरासत से किया इनकार
x
लखनऊ (आईएएनएस)| इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए दागी आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार को पुलिस हिरासत में देने से इनकार कर दिया है।
पीठ ने कहा, यद्यपि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम अदालत, लखनऊ के विशेष न्यायाधीश ने पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत नहीं देने में त्रुटि की, लेकिन वह इस स्तर पर पुलिस हिरासत नहीं दे सकते, क्योंकि सीआरपीसी की धारा 167 (2) के बाद पुलिस हिरासत देने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस अफसर की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि, 13 नवंबर को समाप्त हो गई।
न्यायमूर्ति बी.आर. सिंह ने राज्य सरकार द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका पर आदेश पारित किया, जिसमें 9 नवंबर के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें विशेष अदालत ने पाटीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में देने की पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया था।
अपने आदेश में अदालत ने, हालांकि राज्य सरकार को कोई अन्य कानूनी सहारा लेने की अनुमति दी, जो न्याय को हासिल करने को कानून के तहत उपलब्ध हो।
गौरतलब है कि दो साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद पाटीदार ने 15 अक्टूबर को आत्मसमर्पण कर दिया था।
उत्तर प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी पाटीदार, महोबा के एसपी के रूप में उस समय खबरों में थे, जब स्टोन क्रेशर डीलर इंद्रकांत त्रिपाठी द्वारा 8 सितंबर, 2020 को एक वायरल वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें त्रिपाठी ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था और आरोप लगाया कि पाटीदार ने उनसे रिश्वत मांगी।
कुछ घंटे बाद जब वह घर लौट रहे थे तो त्रिपाठी को गोली मार दी गई। बाद में उनकी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story