
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाह को धमकाने के मामले में दाखिल पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो रिश्तेदारों की जमानत अर्जी पर एक जज के हट जाने से सुनवाई टल गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए दूसरी पीठ नामित करने के लिए मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तारीख लगाई है। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने विकास मिश्र और मनीष मिश्र की जमानत अर्जियों पर दिया है। दोनों ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार हैं। उनके खिलाफ रेप पीड़िता को धमकाने सहित कई अन्य आरोप में वाराणसी और भदोही में केस दर्ज हैं। दोनों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





