भारत

यूपी के सभी गांवों को एक साल के भीतर मिल जाएगी 4जी की सुविधा

jantaserishta.com
21 May 2023 3:52 PM IST
यूपी के सभी गांवों को एक साल के भीतर मिल जाएगी 4जी की सुविधा
x
वाराणसी (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बाकी बचे सभी गांवों को एक साल के भीतर 4-जी नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री देवसिंह चौहान ने शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान यह जानकारी दी।
चौहान ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ एक कार्यक्रम में 4-जी नेटवर्क से लैस मोबाइल टावरों की स्थापना का शुभारंभ किया।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई 2022 में 26,316 करोड़ रुपये की कुल लागत से देशभर के गांवों में 4-जी मोबाइल सेवाओं के लिए एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी।
चौहान ने कहा, 4-जी प्रोजेक्ट दूर-दराज के क्षेत्रों के निवासियों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी सुविधा बनाने, और इस तरह 500 दिनों में डिजिटल डिवाइड को पाटने के लिए पीएम मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
मंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मुख्य धारा में शामिल करने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने में सहायक होगी, बल्कि यह ई-गवर्नेंस, चिकित्सा, शैक्षिक सुविधाओं और अन्य नागरिक केंद्रित योजनाओं को सीधे लाभार्थी लोगों तक पहुंचाने में भी प्रभावी होगी।
मंत्री ने आगे कहा कि मोबाइल टावर लगाने से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास भी होगा।
मंत्री चौहान ने कहा कि वाराणसी व्यापार क्षेत्र के तहत जिले के 65 दूर-दराज के गांवों और आसपास के चंदौली, गाजीपुर, मिजार्पुर, संत रविदास नगर और सोनभद्र में 49 नए टावरों के जरिए और मौजूदा 7 टावरों को अपग्रेड करके 4-जी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story