भारत

RLD की सभी इकाइयां और कार्यकारिणी भंग, हार के बाद लेना पड़ा फैसला

jantaserishta.com
14 March 2022 12:25 PM IST
RLD की सभी इकाइयां और कार्यकारिणी भंग, हार के बाद लेना पड़ा फैसला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरएलडी चीफ जयंत सिंह चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला समेत सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है.

आरएलडी ने सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, सपा को 111, आरएलडी को 8 और सुभासपा को 6 सीटें मिलीं. ऐसे में चुनाव में हार के बाद जयंत चौधरी ने RLD की सभी इकाइयां और कार्यकारिणी भंग करने का फैसला किया है.
इसी के साथ रालोद ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है. बैठक 21 मार्च को होगी. बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ बुलाया गया है. राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय पर यह बैठक होगी. बैठक में जयंत चौधरी अध्यक्षता करेंगे. समाजवादी पार्टी ने भी 21 मार्च को सभी विधायकों को लखनऊ बुलाया है.
रालोद के अशरफ अली खान ने थाना भवन, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न कुमार, पुरकाजी सीट से अनिल कुमार, सादाबाद से प्रदीप कुमार सिंह, बुढ़ाना से राजपाल सिंह बालयान, चपरौली से अजय कुमार और मीरापुर से चंदन चौहान ने जीत हासिल की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story