भारत

'सारे इंस्टीट्यूशन पर हो चुका है कंट्रोल'...पढ़े राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

jantaserishta.com
9 April 2022 6:12 PM IST
सारे इंस्टीट्यूशन पर हो चुका है कंट्रोल...पढ़े राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?
x

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और RSS पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब देश के सभी इंस्टीट्यूशन RSS के पास चले गए हैं. राहुल ने कहा कि संविधान के रूप में बीआर अंबेडकर ने जो हथियार दिया था, आज उसका कोई मतलब नहीं.

राहुल गांधी ने कहा कि आप कहते हैं कि कांस्टीट्यूशन की रक्षा करनी है. मैं कहता हूं कांस्टीट्यूशन की रक्षा करनी है, मगर कांस्टीट्यूशन को इम्लिमेंट कैसे किया जाता है- इंस्टीट्यूशन से. इस समय सारे इंस्टीट्यूशन आरएसएस के हाथ में हैं. इंस्टीट्यूशन आपके और हमारे हाथ में नहीं हैं. अगर इंस्टीट्यूशन आपके और हमारे हाथ में नहीं हैं, तो कांस्टीट्यूशन हमारे हाथ में नहीं है. ये कोई नया आक्रमण नहीं है. ये आक्रमण उस दिन शुरू हुआ, जब महात्मा गांधी के,सीने में तीन गोलियां डाली गई थीं.
कांग्रेस नेता आगे कहते हैं कि अंबेडकर जी ने कांस्टीट्यूशन को बनाने का, डेवलप करने का, प्रोटेक्ट करने का काम किया. अंबेडकर जी ने हमें हथियार दिया, मगर आज उस हथियार का कोई मतलब नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि इस समय मीडिया को कंट्रोल किया जा रहा है, अरबपतियों को कंट्रोल किया जा रहा है, पेगासस के जरिए नेताओं को कंट्रोल किया जा रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई सिर्फ जनता कर सकती है. देश के लोगों को अपनी आवाज उठानी होगी, अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो इंस्टीट्यूशन पर इन्हीं लोगों का कब्जा रहेगा और ये संविधान को लागू नहीं होने देंगे. राहुल गांधी ने इस बात का भी जिक्र किया कि जब संविधान कमजोर पड़ जाता है, तब इसका सीधा असर दलित, आदिवासी, बेरोजगार और छोटे किसानों पर पड़ता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story