दूल्हे के सारे सपने हुए चूर, सुहागरात के दूसरे दिन पता चली ये बात

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में अजब वाकया सामने आने से लोग हैरान रह गए। रात को मंदिर में शादी करके दुल्हन बनी युवती सुबह दूल्हा व उसके परिजनों को सोता छोड़ भाग गई। सुहागरात के दूसरे दिन सुबह दुल्हन के लापता होने पर दूल्हा दंग रह गया। दुल्हन करतूत पर दूल्हा और उसके परिवार ने माथा पाकर लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा सौंख क्षेत्र निवासी युवक के रिश्तेदारी के जानकार बिचौलियों ने रिश्ता सोनभद्र क्षेत्र की एक युवती से कराया था। शनिवार सुबह कन्या पक्ष के लोगों को लेकर सौंख आ गए। बताते हैं कि शाम को दोनों की एक स्थान पर शादी कराई गई। इस दौरान शादी की सभी रस्में कराई गईं। आरोप है कि इस दौरान बिचौलिया को कुछ धनराशि भी दी थी। शनिवार रात शादी होने के बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ दुल्हन को घर ले गये। घर जाकर सभी सो गए। रविवार सुबह परिवार के लोग जागे तो दंग रह गए। उन्हें दुल्हन नजर नहीं आई। इस पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता न चलने पर उन्हें शादी के नाम पर ठगी होने का अहसास होने पर वर पक्ष द्वारा रविवार को स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।
प्रभारी इंचार्ज प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सामने आया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के बिचौलियों को लड़के पक्ष द्वारा बुलाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






