भारत
'बेटी के सारे कपड़े उतरवा दिए और...' , सदमे में छात्रा, पिता ने दर्ज कराई FIR
jantaserishta.com
2 Dec 2024 1:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ब्लेकमेल भी किया.
रांची: रांची के कटहल मोड़ के पास एक होटल के कमरे में जबरन घुसकर अपराधियों द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी करने और उसके कपड़े उतार कर उसकी अश्लील फोटो लेने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने उसे ब्लेकमेल भी किया। छात्रा पश्चिम बंगाल से रांची परीक्षा देने आई थी। घटना 16 सितंबर की है, लेकिन उसके पिता ने शुक्रवार को केस किया है।
छात्रा के पिता ने नगड़ी थाने में मालदा के सुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता, सोमनाथ शर्मा पर केस किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है।
छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी रूम नंबर 104 में ठहरे थे। चारो आरोपी उनके कमरे में जबरन घुस आए। परिचय देते हुए बेटी से दोस्ती की और छेड़खानी कर अश्लील हरकत की। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पुत्री के सारे कपड़े उतरवा दिए और उसे ब्लैकमेलिंग का प्रयास करने लगे। उनके पहुंचते ही आरोपी वहां से अपने कमरे में चले गए।
इस घटना के बाद छात्रा काफी डर गई। कुछ दिनों बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी के मुताबिक, छात्रा कटहल मोड़ के काव्यन रेसीडेंसी में ठहरी थी। वह आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आई थी। रात में जब पिता खाना खाकर लौटे तो वह उनसे लिपटकर रोने लगे। यह 16 सितंबर की घटना है। करीब ढाई महीने बाद चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





