4 बजे तक सभी दुकानें रहेंगी बंद, सब्जियों की सप्लाई पर दिखेगा असर, ये वजह आई सामने

मुंबई: महा विकास आघाडी द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में सोमवार को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया गया है. इस महाराष्ट्र बंद का रविवार दोपहर तक पुणे -मुंबई-ठाणे के व्यापारियों ने विरोध किया. व्यापारियों ने तय किया कि सोमवार को वे दुकानें खुली रखेंगे. मुंबई व्यापारी संघ की ओर से वीरेन शाह ने कहा कि 'वे किसानों के दु:ख-दर्द को समझते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनसे सहानुभूति रखते हैं. लेकिन इस बंद में व्यापारियों को ना घसीटा जाए.' लेकिन शाम तक मुंबई ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन शाह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सारे दुकानदार शाम 4 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





