भारत

शाम 6 बजे तक सभी दुकानें होगी बंद, ज़िला प्रशासन ने जारी किया आदेश

jantaserishta.com
16 Jan 2022 8:05 PM IST
शाम 6 बजे तक सभी दुकानें होगी बंद, ज़िला प्रशासन ने जारी किया आदेश
x
बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल: कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीरभूम में ज़िला प्रशासन ने शाम छ: बजे तक सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।


पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में जारी कोविड-19 प्रतिबंधों को शनिवार को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया। साथ ही सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए बेहद सीमित तरीके से खुले मैदानों में मेलों के आयोजन की अनुमति दे दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले सरकार के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे है। ऐसे में ममता बनर्जी की सरकार ने शनिवार को नए आदेश के तहत कोरोना प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। सरकार ने प्रतिबंधों के साथ विवाह समारोहों की इजाजत दी है। इसके तहत अधिकतम 200 मेहमानों या विवाह स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, के साथ विवाह समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story