
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आतंकी संगठनों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे होने का खुफिया अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने भी सुरक्षा के चौकस इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इस बार अलर्ट में खासतौर से आकाश मार्ग से खतरा बताया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सेना के हेलीकॉप्टर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो टीम सुरक्षा की कमान संभालेगी। वहीं आसमान को सुरक्षित करने के लिए एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम की लालकिले पर तैनाती की जाएगी। ड्रोन हमले की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने के साथ धारा 144 भी लागू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





