भारत

Uttarakhand Schools: उत्तराखंड में 4 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

jantaserishta.com
14 July 2023 12:43 PM IST
Uttarakhand Schools: उत्तराखंड में 4 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
x
देहरादून: उत्तराखंड के तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मानसून के सीजन में राहत देते हुए अगले 2 दिनों तक छुट्टी दे दी गई है। वहीं 17 जुलाई को हरेला पर्व की छुट्टी रहेगी। जिसके चलते भी स्कूल बंद ही रहेंगे। वहीं 16 जुलाई को रविवार होने के कारण लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी।
आपदा प्रबंधन विभाग के बाद अब शासन ने भी 14 जुलाई यानी शुक्रवार और 15 जुलाई को स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है।
राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को देखते हुये सम्भावित आपदाओं के प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों कक्षा 1 से 12 तक (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनवाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों/कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 22 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ) तथा आंगनबाडी केन्द्रों के लिये अवकाश घोषित किया जाता है, आदेश में कहा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story