भारत
कांवड़ मेला, 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
jantaserishta.com
8 July 2023 4:33 PM IST

x
हरिद्वार: जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले के चलते पहली से बारहवीं क्लास के सभी स्कूलों को 10 से 17 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्न्याल ने जनपद के समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 से 17 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा गया है कि कांवड़ मेले में आने वाले दिनों में भीड़ में भारी इजाफा होने वाला है। यातायात को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे। हाईवे और संपर्क मार्गों पर भी आवागमन बाधित रहेगा। जिसके कारण स्कूली बसों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त निजी, सरकारी स्कूल, अशासकीय और मिनी आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Tagsस्कूल बंदहरिद्वारहरिद्वार न्यूज़हरिद्वार में स्कूल बंदschool closedharidwarharidwar newsschool closed in haridwar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





