भारत
मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास संभव हुआ: सीएम पुष्कर सिंह धामी
jantaserishta.com
12 April 2024 5:29 PM IST

x
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के द्वारहाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मैं अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर हमारे प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए समर्थन मांगने आया हूं। आपका एक-एक वोट हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार जीत के लिए जाएगा। इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तेजी से सबको आगे बढ़ाने का काम किया है, वो किसी से छिपा नहीं है। आज भारत की वैश्विक स्तर पर जो पहचान बनी है, वो प्रधानमंत्री मोदी के कामों के कारण है।
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का प्रणाम लेकर अल्मोड़ा आया हूं। मैंने मां दूनागिरि की पावन स्थली, विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को अपने आंचल में समेटे द्वारहाट में रोड शो किया। आज मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास संभव हुआ है। हमारे धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने और प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों के विकास में डबल इंजन सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीमोदी सरकारउत्तराखंडChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh DhamiModi GovernmentUttarakhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





