भारत
काशी विश्वनाथ में दान के सारे रिकॉर्ड टूटे, चढ़ावे में पांच गुना से ज्यादा का इजाफा
jantaserishta.com
8 Sept 2023 9:45 AM IST

x
वाराणसी: काशी में कॉरिडोर बनने के बाद विश्वनाथ धाम में दान के सारे रिकॉर्ड टूट गए। पिछली बार की अपेक्षा श्रद्धालुओं ने पांच गुना ज्यादा चढ़ावा चढ़ाया है। सावन में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई और 16.89 करोड़ रुपये दान दिया है। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा के अनुसार 2023 के सावन में 16.89 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है। जबकि 2022 के सावन में यह 3 करोड़ 40 लाख 71 हजार 065 था। सावन में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं।
धाम निर्माण के बाद प्रांगण में मूलभूत सुविधाओं समेत बाबा के दर्शन में सुगमता के कारण यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अधिकमास होने के कारण सावन करीब दो महीने का था। सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार बेहतरी का प्रयास कर रहा है। दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों की बेहतर व्यवस्था व सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा दो सौ सफाईकर्मी एवं दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया है। धाम में लॉकर व हेल्पडेस्क भी स्थापित हैं।
विश्वनाथ धाम का नव्य-भव्य स्वरूप में आना ऐतिहासिक घटना रही, तो लोकार्पण के बाद का दो साल भी कई मायने में ऐतिहासिक रहा। इसमें सबसे खास रहा श्रद्धालुओं की संख्या का लगभग 20 गुना हो गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम पहले 3000 स्क्वाॅयर फीट में था। अब दायरा पांच लाख स्क्वायर फीट का हो गया है। मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ी हैं। इससे बाबा के दर्शन में सुगमता आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





