बिहार से बड़ी खबर: जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी

पटना: बिहार में जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में यह बैठक शाम 4 बजे बुलाई गई है. बिहार में किस तरीके से जातीय जनगणना कराई जाए और इसकी रूपरेखा क्या होगी इन सभी विषयों पर सभी राजनीतिक दल अपना पक्ष रखेंगे. माना जा रहा है कि सर्वदलीय बैठक में जो आम राय निकलकर आएगी उसी के आधार पर बिहार में जातीय जनगणना कराने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट की बैठक में भेजा जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





