भारत

अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक: भारतीयों को निकालने के लिए सभी पार्टियों ने विदेश मंत्री की तारीफ की, वेट एंड वॉच के मोड में सरकार

jantaserishta.com
26 Aug 2021 1:17 PM IST
अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक: भारतीयों को निकालने के लिए सभी पार्टियों ने विदेश मंत्री की तारीफ की, वेट एंड वॉच के मोड में सरकार
x

अफगानिस्तान (Afghanistan) के मसले पर गुरुवार को भारत सरकार (Indian Government) ने सर्वदलीय बैठक की. विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अगुवाई में विदेश मंत्रालय (MEA) की टीम ने सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को अफगानिस्तान की स्थिति की जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बताया है कि वह अभी वेट एंड वॉच के मोड में है, लेकिन मुख्य फोकस लोगों को वहां से निकालने पर है.

सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बैठक में बताया कि अफगानिस्तान में हालात काफी खराब हैं, ऐसे में भारत का फोकस अपने लोगों को जल्द निकालने पर है. तालिबान (Taliban) ने अमेरिका के साथ दोहा में जो वादा किया था, उसे तालिबान ने पूरा नहीं किया है.
विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने भी इस बैठक में प्रेजेंटेशन दी. सरकार की ओर से बताया गया है कि अफगानिस्तान में भारत सरकार की हेल्प डेस्क पर करीब 15 हज़ार लोगों ने संपर्क किया. पूरी दुनिया अभी भी तालिबान को लेकर वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपना रही है, भारत भी अभी इस मोड में है.
जानकारी के मुताबिक, सभी राजनीतिक दलों ने अफगानिस्तान से भारतीयों को निकाले जाने के प्रयासों की तारीफ की है.
गौरतलब है कि इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल समेत सरकार की ओर से अन्य लोग शामिल हुए. जबकि विपक्ष की ओर से शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी जैसे नेता और अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों ने मीटिंग में हिस्सा लिया.
भारत (India) की ओर से लगातार लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. भारत पहले ही अपने दूतावास के लोगों को निकाल चुका है, अब वहां फंसे भारतीयों को निकालने पर फोकस है. इसके अलावा अफगानिस्तान में रहने वाले हिन्दू और सिखों को भी भारत लाया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story