भारत
मेघालय: भाजपा के साथ गठबंधन पर एनपीपी नेता ने कहा- सभी विकल्प खुले हैं
jantaserishta.com
2 March 2023 12:37 PM IST

x
शिलांग (आईएएनएस)| मेघालय में चल रही मतगणना के बीच कोनराड संगमा की अगुवाई वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) आगे चल रही है। लेकिन हो सकता है कि वह सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े को न छू पाए और उसे किसी और पार्टी के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। इस बीच, नवीनतम रुझानों के अनुसार, भाजपा पिछले विधानसभा चुनावों में जीती गई दो सीटों की तुलना में इस बार आठ सीटों पर आगे चल रही है।
ऐसे में अगली सरकार बनाने के लिए एनपीपी के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की संभावना काफी अधिक है।
इस पर टिप्पणी करते हुए एनपीपी नेता सैदुल खान ने कहा, परिणामों पर हमारी करीबी नजर है। हमने सभी विकल्प खुले रखे हैं।
एनपीपी के नेतृत्व वाली सरकार में अन्य सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) अब तक पांच सीटों पर आगे चल रही है।
अगर एनपीपी बहुमत पाने में विफल रहता है, तो वे सरकार में शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि मेघालय में मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री संगमा ने बुधवार को अपने असम के समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठक की।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे संभावित गठबंधन के बारे में पहले ही बात कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





