भारत

सभी विपक्षी पार्टियां एक होंगी और मिलकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे

jantaserishta.com
23 Jun 2023 12:22 PM IST
सभी विपक्षी पार्टियां एक होंगी और मिलकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे
x

फाइल फोटो

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को यहां दावा करते हुए कहा कि सारी विपक्षी पार्टियो के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 का आम चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे खरगे शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में हजारों किलोमीटर पैदल चलकर यह दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी के लोग भारत जोड़ो में कितने जोश के साथ आ सकते हैं और देश को जोड़ने में कितने लोग हमारे साथ मिल सकते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 के चुनाव में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसके लिए पहला कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो उसूल हैं और हमारी पार्टी की जो आईडियोलॉजी है उसको बिहार कभी नहीं छोड़ सकता और बिहार अगर हम जीत गए तो सारे हिन्दुस्तान में हम जीत जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करिए, चाहे कुछ छोटे-मोटे आपके मतभेद भी हों, देश के लिए, संविधान बचाने के लिए, डेमोक्रसी बचाने के लिए उन मतभेद को निकाल दीजिए। उन्होंने कहा कि ये आपका काम है और आपके हकों को बचाने के लिए आपको लड़ना होगा, सबको एक करना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story