भारत

चार धाम यात्रा में सभी गैर हिंदुओं का होगा वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले

jantaserishta.com
19 April 2022 4:21 PM IST
चार धाम यात्रा में सभी गैर हिंदुओं का होगा वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने से पहले गैर हिंदू लोगों का वैरिफिकेशन किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने किसी भी धर्म विशेष का नाम नहीं लिया है। धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यूपी, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों का भी वैरिफिकेशन कराया जाएगा।

कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति बनाकर सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। कहा कि प्रदेश की धार्मिक संस्कृति को बचाने के लिए हरंसभव प्रयास किए जाएंगे। आपको बता दें कि धर्माचार्य स्वामी आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मांग की थी कि केंदारनाथ,बदरीनाथ सहित चारधाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश रोका जाए।
अगर उत्तराखंड सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो वह खुद वैरिफिकेशन करवाएंगे ताकि गैर हिंदुओं का धार्मिक स्थलाें में प्रवेश रोका जा सके। पत्र में कहा गया था कि हिन्दू तीर्थ स्थलों विशेषतौर पर चार धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए।उत्तराखंड की धर्म संस्कृति को बचाने के लिए सभी का वैरिफिकेशन शुरू होना चाहिए।
आपको बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 03 मई को खुल रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई को खुलेंगे और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा शुरू होने से पहले सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियों युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story