भारत

गुंडागर्दी की सारी हद पार हुई! घर में घुसे 100 से ज्यादा लोग, 24 वर्षीय लड़की को उठा ले गए

jantaserishta.com
10 Dec 2022 3:08 PM IST
गुंडागर्दी की सारी हद पार हुई! घर में घुसे 100 से ज्यादा लोग, 24 वर्षीय लड़की को उठा ले गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें लाइव वीडियो।
रंगा रेड्डी: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई. जानकारी के मुताबिक यहां पर एक 24 साल की महिला का घर से अपहरण कर लिया गया. लेकिन हैरानी क बात ये है कि महिला को किडनैप करने के लिए 100 से ज्यादा लोग आए थे. इस दौरान उन्होंने जमकर उत्पात मचाया.
एजेंसी के मुताबिक महिला के माता-पिता ने बताया कि करीब 100 लोगों ने उनके गर पर धावा बोल दिया. और उनकी बेटी का अपहरण कर ले गए. महिला की पहचान वैशाली के रूप में हुई है. वैशाली के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ भी की. कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक महिला के परिजनों को पीट रहे हैं. आऱोपी पीड़ित परिवार के लोगों को खीचकर बाहर की ओऱ लाए और बेरहमी से पीटने लगे. युवकों का हाथ में लाठी डंडे थे.
वहीं, तेलंगाना पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि रंगा रेड्डी में महिला के अपहरण की घटना हुई. ये मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story