भारत

लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, अपहरण कर किया गैंगरेप

jantaserishta.com
6 March 2025 12:41 PM IST
लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, अपहरण कर किया गैंगरेप
x
तेजाब से मिटाया हाथ पर लिखा ॐ.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां 4 युवकों ने 14 साल की लड़की का अपहरण कर पूरे 2 माह तक उसके साथ गैंगरेप किया. इसी के साथ उन्होंने लड़की के हाथ पर बने ॐ के चिह्न को मिटाने के लिए उस पर एसिड डाल दिया. पीड़िता जब खाने को कुछ मांगती थी तो आरोपी उसे जबरन बीफ खिलाते थे.
जानकारी के अनुसार, लड़की के साथ यह दरिंदगी करीब 2 महीने तक होती रही. भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने इस मामले की शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट में कार्रवाई की. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को पकड़ भी लिया, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है.
पीड़िता की चाची ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि उसकी जेठानी की 14 साल की बेटी 2 जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने टेलर के पास बाजार जा रही थी. रास्ते में गांव के रहने वाले सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ नाम के युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया. इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया. जब लड़की को होश आया तो वह एक कमरे में थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. उसी कमरे में दो महीने तक आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़िता की चाची ने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. हमने 3 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी. इसके बाद 2 मार्च को लड़की किसी तरह घर पहुंची. उसकी हालत बहुत खराब थी.
उन्होंने आगे बताया कि घर पहुंचकर बेटी ने बताया है कि आरोपियों ने उसके साथ दो महीने तक दरिंदगी की. जब भी उसको होश आता और वह खाना मांगती थी, तब आरोपी लड़की को खाने में बीफ देते थे. जब नाबालिग पीड़िता मना करती थी तो जबरन उसको मीट खिलाया जाता था.
शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता के हाथ पर ॐ का टैटू था, जिसे तेजाब डालकर आरोपियों ने मिटा दिया. वह उसके चेहरे पर भी तेजाब डालने की धमकी देते थे. लगातार पिछले दो महीने से पीड़िता के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने उसे भोजपुर में छोड़ दिया था, साथ ही धमकी दी थी कि अगर घर पर बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे.
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 3 मार्च को 1 तहरीर प्राप्त हुई थी, इसमें बताया गया कि एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है. जब वह बाजार गई थी, तब चार लोग उसे जबरदस्ती उठाकर लेकर गए थे. 2 महीनों तक उसका बलात्कार हुआ है. थाना भगतपुर में एफआईआर दर्ज की गई है और इसमें कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story