भारत
हैवानियत की सारी हदें पार: पति ने दोस्तों संग मिलकर अपनी ही पत्नी का किया गैंगरेप, मोमोज में मिलाया नशीला पदार्थ
jantaserishta.com
21 Sept 2025 9:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले उसे बाजार से लाकर मोमोज खिलाए, जिससे उसकी तबीयत अचानक खराब हुई और वह बेहोश हो गई. इसके बाद पति और उसके दो दोस्तों ने उसे अगवा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह पूरी तरह बेहोश थी. घटना 9 सितंबर की रात सागर-कानपुर हाईवे पर हुई. स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोश अवस्था में सड़क किनारे पाया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. महिला के होश में आने के बाद उसने पूरी घटना बताई.
इस गंभीर घटना की शिकायत महिला ने सिविल लाइंस थाना में दर्ज कराई, और तीन दिन बाद एफआईआर भी दर्ज की गई. हालांकि, इस पूरे हफ्ते में पुलिस आरोपी पति और उसके दो साथियों को पकड़ने में नाकाम रही. पीड़िता ने पुलिस को चेतावनी दी है कि आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं और उसके साथ अन्याय हो रहा है.
मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन एक हफ्ते बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई. यह मामला महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है. छतरपुर की महिलाओं की सुरक्षा केवल कागजी वादों तक सीमित दिख रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





