भारत

बर्बरता की सारी हदें पार! महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गया स्टील का गिलास, पूरी घटना जानकर कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
8 Jan 2021 5:25 PM IST
बर्बरता की सारी हदें पार! महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गया स्टील का गिलास, पूरी घटना जानकर कांप जाएगी रूह
x

DEMO PIC 

दिलदहला देने वाली घटना घटी है.

चतरा. रांची के बाद झारखंड के चतरा (Chatra) जिले में दिलदहला देने वाली घटना घटी है. यहां चार युवकों ने विधवा से गैंगरेप (Gang rape) कर प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना से हंटरगंज थानाक्षेत्र में कोहराम मच गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश चल रही है.

हंटरगंज थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर के मुताबिक पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने 4 यवुकों, बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया है. घटना से गांव में आक्रोश है.
घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी ऋषभ झा और एसडीपीओ अविनाश कुमार गांव जानकर छानबीन की. घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story