
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव में करारी पराजय के बाद बंगाल बीजेपी Bengal BJP में घमासान मचा हुआ है. चुनावों में हार की समीक्षा के लिए बंगाल बीजेपी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी. समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी, अमित मालवीय, दिनेश त्रिवेदी समेत सभी मुख्य नेताओं ने शिरकत की. लेकिन टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर बैठक में मौजूद नहीं थे. हालांकि शुभेंदु अधिकारी की अनुपस्थिति पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि उन्होंने पहले ही सूचित कर दिया था कि वह जरूरी कार्य के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं. वहीं, बैठक में सांसद लॉकेट चटर्जी के बयान को लेकर पूर्व बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष भिड़ गए हैं. पार्टी की हार को लेकर दोनों के बीच जमकर बयानबाजी शुरू हो गयी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





