भारत
पटना में अखिल भारतीय पान महासंघ का सम्मेलन रविवार को, नीतीश और तेजस्वी भी होंगे शामिल
jantaserishta.com
3 Jun 2023 12:52 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| अखिल भारतीय पान महासंघ के रविवार को पटना में आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। सम्मेलन को लेकर पोस्टर और बैनर से शहर को पाट दिया गया है। 'पान को जानो, पान पहचानो और पान को मानो' नाम से आयोजित इस महासम्मेलन में बिहार के अलावा देश के विभिन्न इलाकों से पान समाज के हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।
अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई पी गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि पटना के बापू सभागार मे आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य पान समाज को एकजुट करना और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिहार के 38 में से 35 जिलों में 80 लाख आबादी वाले पान समाज के लोग अलग - अलग जिलों में अलग - अलग टाइटल के हैं।
इसके बावजूद इस समाज के लोगों को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। स्थिति यह है कि यह समाज आज भी अपने पहचान की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गाए है। शहर में कई स्थानों पर आने वाले लोगों के स्वागत के लोर तोरण द्वार लगाए गए हैं।
Tagsअखिल भारतीय पान महासंघपटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारAll India Paan FederationPatnaChief Minister Nitish KumarTejashwi YadavNitish Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





