भारत

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने क‍िया शुभारंभ

jantaserishta.com
25 Oct 2024 10:54 AM IST
आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने क‍िया शुभारंभ
x
मथुरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया। इस मौके पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद हैं। बैठक में संघ के 46 प्रांतों के 393 वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मथुरा के पास गऊ ग्राम शुरु हो गई है। इसकी शुरुआत संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर की। यह बैठक 26 अक्टूबर की शाम तक चलेगी। बैठक में सभी छह सह सरकार्यवाह और सभी अखिल भारतीय पदाधिकारी संघ रचना से 46 प्रांतों के संघ चालक और सह संघ चालक क्षेत्र संघ चालक, प्रचारक समेत 393 लोग हिस्सा लेंगे।
ठाकुर ने बताया कि आरएसएस अपने 100वें साल में प्रवेश कर चुका है। पूरे देश में शताब्दी वर्ष पर कैसे और कौन से आयोजन किए जाएं। इस पर भी इस बैठक में मंथन होने वाला है। इसके अलावा संघ सभी मंडल और नगरों तक अपना विस्तार कैसे करेगा, इस पर भी चर्चा होगी। सामाजिक समरसता समाज के लिए जरूरी है, इस पर मंथन होगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में पंच परिवर्तन के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वआधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य को लेकर संघ के पदाधिकारी विचार करेंगे कि स्वयंसेवक इन विषयों को समाज में कैसे ले जाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story