भारत
Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए, बीजेपी की सरकार बनते ही भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई
jantaserishta.com
13 Jun 2024 8:56 AM IST

x
खास बात है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर के दरवाजे खोलने का वादा किया था।
Jagannath Temple News: भारतीय जनता पार्टी की एक दिन पुरानी ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। गुरुवार को जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वारों को खोला गया। एक दिन पहले ही इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसपर अल सुबह मुहर लग गई। खास बात है कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर के दरवाजे खोलने का वादा किया था।
गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंदिर में पूजा की। इस दौरान भाजपा सांसद संबित पात्रा, प्रताप चंद्र सारंगी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सभी द्वार खुलने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, 'हमने कल कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने का प्रस्ताव दिया था। आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। मैं अपने विधायकों और पुरी सांसद के साथ मंगला आरती में शामिल हुआ...। जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कामों के लिए हमने कैबिनेट में फंड का प्रस्ताव भी दिया है। जब हम अगला बजट पेश करेंगे, तब मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करेंगे।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





