भारत

कांग्रेस की अहम बैठक पर सबकी नजर, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू

jantaserishta.com
13 March 2022 10:05 AM IST
कांग्रेस की अहम बैठक पर सबकी नजर, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू
x

Congress Meeting: हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है. कांग्रेस इस बार चुनाव में बड़ी उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन जब नतीजे आए तो पंजाब भी हाथ से निकल गया. अब हर बार की तरह हार पर मंथन के लिए बड़ी बैठक होने जा रही है, लेकिन सवाल है इस मंथन से अमृत निकलेगा कब ?

दरअसल यूपी में कुल 403 सीटों पर वोटिग हुई लेकिन कांग्रेस को यहां केवल 2 सीटें ही मिल पाई. वहीं उत्तराखंड में कुल 70 सीटों में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट ही मिला. पंजाब में कुल सीट 117, कांग्रेस को मिली सिर्फ 18, गोवा में कुल सीट 40, कांग्रेस को मिली सिर्फ 11. वहीं मणिपुर में कुल 60 सीट होने के बावजूद कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें ही मिली.


इस बीच सोनिया गांधी ने आज सुबह 10.30 बजे पहले कांग्रेस संसदीय दल और फिर शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है इसमें बाकी मुद्दों के अलावा चुनावी में मिली करारी हार पर मंथन होगा. कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. दिलचस्प ये है कि इस बैठक में 'जी-23' के नेता भी होंगें जो नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक सुधार की मांग दोहरा सकते हैं.. तो पार्टी के भीतर से ही जी-23 के नेताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story