भारत

केमिकल टैंकर 'यारा जे' सवार सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित, जहाज रोमानिया पहुंचा: दूतावास

jantaserishta.com
17 Oct 2026 5:17 PM IST
केमिकल टैंकर यारा जे सवार सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित, जहाज रोमानिया पहुंचा: दूतावास
x
बुखारेस्ट: बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि केमिकल टैंकर 'यारा जे'पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज रोमानिया के कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पर पहुंच गया है।
रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज महापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों और टैंकर के कंपनी सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) से बात करने के बाद इसकी पुष्टि की। दूतावास ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "राजदूत मनोज महापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों (जिसमें एसएआर रोमानिया और एमआरसीसी कॉन्स्टान्ता शामिल हैं) के साथ-साथ केमिकल टैंकर 'यारा जे' (आईएमओ: 9221803) के सीएसओ से बात की। यह पुष्टि हुई है कि जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पहुंच गया है। राजदूत ने उन्हें भारत सरकार की ओर से पूरे समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया।"
दूतावास ने बताया कि पिछले हफ्ते, काला सागर (ब्लैक सी) में हमले का शिकार हुए कमर्शियल जहाज 'एमवी रोयाद मम्मादोव' से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक रोमानिया से भारत के लिए रवाना हो गए। दूतावास ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "तीन भारतीय नागरिक—साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह, भारत के लिए रवाना हो गए। उनकी वापसी को आसान बनाने के लिए दूतावास ने हर जरूरी मदद और सहयोग प्रदान किया।"
इसमें आगे कहा गया, "हम रोमानियाई अधिकारियों, कॉन्स्टान्ता काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दलों का उनकी बहुमूल्य मदद, सहयोग और समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।" इन तीनों भारतीयों को 6 अक्टूबर को जहाज से बचाया गया था।
इसके अगले दिन, भारत ने काला सागर क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की थी। साथ ही, भारत ने तनाव कम करने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की थी।
नई दिल्ली में एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय (एमईए) प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि कमर्शियल जहाजों पर होने वाले हमले व्यापारिक शिपिंग के लिए खतरा हैं और इससे नाविकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story