भारत

Canara Bank: केनरा बैंक में लगी भीषण आग, VIDEO

jantaserishta.com
13 July 2024 12:45 PM IST
Canara Bank: केनरा बैंक में लगी भीषण आग, VIDEO
x
आग लगने की जानकारी सबसे पहले उसी बिल्डिंग में जिम चला रहे संचालक को मिली।
अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में केनरा बैंक की एक शाखा में शनिवार सुबह आग लग गई। जिसे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। जुलाई महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी थी। इसी दौरान बैंक में आग की ये घटना सामने आई। आग लगने की जानकारी सबसे पहले उसी बिल्डिंग में जिम चला रहे संचालक को मिली।
जिम संचालक आकाश ने ये सूचना 112 नंबर और फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आकाश ने बताया कि बैंक के ऊपर वाली बिल्डिंग में वह जिम चलाता है, कुछ लोग जिम में मौजूद थे। तभी बैंक से धुआं निकलता दिखा। जिसकी जानकारी बिल्डिंग के मालिक अशोक यादव को फोन पर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया। यह आग करीब सुबह 7:30 लगी थी।
फायर अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वैसे ही आग बुझाने के लिए दो गाड़ियां भेज दी गई थीं। उसके बाद एक और दमकल गाड़ी मंगवाई गई और आग पर काबू पाया गया। अधिकारी के मुताबिक आग बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर और कुछ फाइल तक पहुंच गई थी। बैंक में रखा काफी दस्तावेज जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story