भारत

सड़क किनारे दिखा एलियन? ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
30 May 2021 10:20 AM IST
सड़क किनारे दिखा एलियन? ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल, आपने देखा क्या?
x
अजीबो-गरीब आकृति सड़क पर देखे जाने पर लोगों में हड़कंप मच गया है.

हजारीबाग:- हजारीबाग जिले के कटकमसांडी-चतरा रोड पर अजीबो-गरीब आकृति सड़क पर देखे जाने पर लोगों में हड़कंप मच गया है। 30 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति दिखी है, जिसे देख कोई कह रहा है कि यह एलियन है तो कोई कह रहा यह भूत है। आकृति सामने आने के बाद लोगों के बीच सोशल साइट पर जंग छिड़ गई है, कि यह एलियन है या इंसान और फिर भूत? फिलहाल यह वीडियो हजारीबाग में चर्चा का विषय बन गया है।

बताया गया है कि एक युवक ने अपने मोबाइल से इसे शूट किया है। यह वीडियो शहर में धीरे-धीरे वायरल होते जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह एलियन है, कोई कह रहा है यह भूत है। तो कुछ लोगों का कहना है कि वह इंसान है। रात होने के कारण वीडियो में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन आकृति के लंबे-लंबे हाथ और लंबे-लंबे पैर हैं। आमतौर पर इस तहर की आकृति इंसानों की नहीं होती है।
वैज्ञानिक यह मानते हैं कि जिस तरह पृथ्वी पर मानव और दूसरे जीव-जंतु रहते हैं। ठीक इसी तरह हमारे आकाशगंगा में ऐसे हजारों-लाखों ग्रह हैं, जहां दूसरे जीव भी रहते हैं। पिछले कई वर्षों से इस पर रिसर्च चल रहा है। लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर एलियन दिखता कैसा है। हां, इंटरनेट पर उसकी एक तस्वीर देखी जा सकती है और लोग यह मान लेते हैं कि एलियन ऐसा ही दिखता होगा। ऐसी तस्वीरें कहीं भी दिखती है। फिलहाल इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एनबीटी.कॉम भी ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और लोगों से ऐसी भूत-एलियन जैसी अफवाहों से दूर रहने की सलाह देता है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story