भारत

उत्तराखंड में आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

jantaserishta.com
12 Aug 2023 11:40 AM IST
उत्तराखंड में आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी
x
देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश होना बताया गया है। इसमें देहरादून, टिहरी पौड़ी नैनीताल और उधम सिंह नगर सहित चंपावत के लिए रेड अलर्ट तथा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले एक सप्ताह से पूरे प्रदेशभर में हो रही बरसात की वजह से सैकड़ों सड़कें बंद हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि, पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कई कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। लिहाजा आपदा प्रबंधन केंद्र और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि, वह भूस्खलन व संवेदनशील क्षेत्रों में न जाए। साथ ही नदियों के किनारे तथा सड़कों में बहने वाले गधेरे और रपटों को न पार करें।
इसके अलावा भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने आज कक्षा 1 से 12 तक सरकारी गैर सरकारी,निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story