भारत
अलर्ट! मौसम विभाग का पूरे भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान
jantaserishta.com
11 July 2023 9:11 AM IST

x
ताबड़तोड़ बारिश की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में हालात बेकाबू हो गए हैं.
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के आसपास के इलाकों में बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। जबकि, पूर्वोत्तर और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने एक बयान में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सुदूर उत्तरी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान में सोमवार को भारी बारिश की उम्मीद जताई थी। इसके बाद बारिश में कमी आने की बात कही। इसमें आगे कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अत्यधिक भारी बारिश होगी। जबकि दिल्ली में बारिश में कमी आएगी।
उत्तर-पूर्व में अगले तीन से चार दिनों में हल्की वर्षा होगी। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और बिहार में भारी बारिश होने की बात कही गई है। ओडिशा में अगले पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि झारखंड में 12 और 13 जुलाई को बारिश की उम्मीद है।
आईएमडी ने आगे कहा कि अगले पांच दिनों तक कोंकण, गोवा और गुजरात के क्षेत्र में मध्यम वर्षा होगी। इसमें कहा गया है कि मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 13 और 14 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की वर्षा होगी, पश्चिम मध्य प्रदेश में 11 और 12 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक मध्यम वर्षा होगी। तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है।
Tagsमौसम विभागआईएमडीभारी बारिशभारी बारिश अपडेटमानसून अपडेटMeteorological DepartmentIMDheavy rainheavy rain updatemonsoon update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





