भारत

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Shantanu Roy
5 July 2026 11:59 PM IST
देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
x
IMD ने जारी किया विस्तृत पूर्वानुमान
New Delhi. नई दिल्ली। मानसून पूरे भारत में फैला कुदरत का करिश्मा भगवान की देन जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता हैं। भारत सरकार कृषि मंत्रालय और मौसम वैज्ञानिक बड़े परेशान थे पूरे भारत में मानसून लेट हो रहा है लेकिन आया तो सही, भारत ने जमके बारिश मुंबई, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गुजरात में हो रही है अब बादल अपना रूख राजस्थान, गुजरात और हरियाणा, दिल्ली की ओर अग्रसर कर पूरे भारत में मानसून बढ़ रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन भारत में पश्चिम भारत सहित अधिकांश दक्षिण भारत के सभी राज्य मानसून के बारिश से सरोबार होने के आसार है।


देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेजी पकड़ने लगी हैं और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है, जहां कई इलाकों में 5 से 20 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। राजधानी के दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शहादरा, मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 6 जुलाई और 10 जुलाई के आसपास अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 7 से 9 जुलाई और फिर 11 जुलाई के दौरान इन क्षेत्रों में बारिश का दायरा बढ़कर कई हिस्सों तक फैल सकता है। इन राज्यों में भी तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजस्थान में मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है और IMD के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


जो 11 जुलाई तक जारी रह सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 7 और 8 जुलाई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पूरे सप्ताह राज्य के दोनों हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में
सावधानी की जरूरत
है। हिमालयी राज्यों में भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं, जहां हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में 6 जुलाई को इसी तरह की स्थिति बनने की संभावना है। इन दोनों राज्यों में 11 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, जिससे भूस्खलन और सड़क बाधाओं की आशंका बढ़ सकती है।


उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने लगातार बारिश का दौर बने रहने की संभावना जताई है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है, जबकि 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इससे नदियों के जलस्तर में वृद्धि और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह पूरा सिस्टम सक्रिय मानसून ट्रफ और नमी भरी हवाओं के कारण बन रहा है, जिससे उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से प्रभावित होंगे। IMD ने सभी संबंधित राज्यों के प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रखने की सलाह दी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Next Story